कोरबा में 7 से 9 जून तक लगेगा तीन दिवसीय सोलर मेला, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं आमजन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की सोलर योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से सूरियोनिक्स पाठशाला प्रा. लि. एवं एस.एस. एंटरप्राइजेज द्वारा तीन दिवसीय सोलर मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह सोलर मेला 7, 8 एवं 9 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक अग्रसेन भवन, दर्री रोड, कोरबा (छ.ग.) में आयोजित होगा। मेले में नागरिकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर रूफटॉप सिस्टम, सरकारी सब्सिडी एवं सौर ऊर्जा से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार मेले में विभिन्न प्रकार के सोलर उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा, जहां आगंतुक उपकरणों को देख-परख सकेंगे, विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार कोटेशन लेकर बुकिंग भी कर सकेंगे। बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक उपहारों की व्यवस्था भी की गई है।

मेले में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ते बिजली बिलों से राहत दिलाना तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है।

आयोजकों ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं, सब्सिडी एवं तकनीकी जानकारी का लाभ उठाएं। संपर्क: 6263580537, 9171715452-57