अहमदाबाद। गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। गिल ने टी20 में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। गिल का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन में आग उगल रहा है और वह लगातार टीम के लिए दमदार पारी खेल रहे हैं।
