कोरबा। जिले में गुरुवार को दो दिन से लापता डीजे संचालक के पुत्र की लाश टाइगर प्वाइंट के 200 फिट नीचे गहराई से बरामद हुई है। पुलिस सभी पहलुओ पर जांच कर रही है।

लेमरू थाना अंतर्गत बालको लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट के समीप एक युवक का शव खाई में मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की जा रही है। वह डीजे संचालक कर्मेंद सिह का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 02 जून 2026 की रात घर वापस नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
बताया जा रहा है कि 03 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट क्षेत्र की एक गहरी खाई में एक वाहन दिखाई दे रहा। सूचना मिलने पर बालको पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं रात में परिजनों और साथियों ने भी युवक की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पुनः तलाश अभियान चलाया गया, जिसके दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन दुर्घटना के कारण युवक खाई में गिर गया होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि एक युवक की लापता होने की सूचना पुलिस तलाश में जुटी हुई थी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुची जांच की जा रही है। लाश देख देख कर लगता है कि दो तीन दिन पहले की है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

korba

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *