
कोरबा । सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले नगर निगम कोरबा के कमिश्नर और व्यापारी राहुल धमेजा के बीच हुए विवाद ने शहर का राजनीतिक तापमान हाई कर दिया है वहीं विवाद, धमकी, पार्षदों का एसपी ऑफिस मार्च फिर संपत्ति कर की वसूली के लिए उक्त व्यापारिक प्रतिष्ठान में निगम का ताला ने व्यापारियों को अंदर तक भयाक्रांत कर दिया है । व्यापारी दबे मुंह एक पेड़ माँ के नाम के नाम पर पर दुकानों के सामने गड्ढा खोद कर पेड़ लगाने और दबाव से दुखी हैं वही निगम प्रसाशन की कड़ाई ने इस अभियान में जन सहभागिता पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है । निहारिका में एक प्रतिष्ठित संस्थान से माफीनामा भरवाना, ममता स्टील के संचालक के विरुद्ध पुलिसिया कार्यवाही और धमेजा विवाद ने व्यापारियों और शहर की त्योरिया चढ़ा दी हैं । वहीं सभापति नूतन सिंह के नेतृत्व में पार्षदों के एसपी ऑफिस मार्च ने जनप्रतिनिधियों और जानता के बीच दूरिया बढ़ा दी है ।

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने भी पत्र प्रेषित कर निगम की इस कार्यशेली पर सवाल उठाए हैं । वहीं GenZcg ने सोशल मीडिया में इस कार्यवाही को अन्याय बताते हुए “ आना वोट मांगने” पब्लिक है ये सब जानती है “ विरोध में पोस्टर जारी किए हैं । विरोध के इस अंडर करंट ने शहर की राजनीतिक फ़िज़ा का तापमान बढ़ा दिया है ! विपक्ष के तेज तर्रार नेता जय सिंह अग्रवाल व्यापारियों को साथ खड़े नज़र आ रहें वहीं मंत्री महापौर ने इस विवाद से दूरी बना रखी है लेकिन कहीं ये मौन शहर का मूड ना बदल दे । वहीं कहीं ये व्यापारी- अधिकारी विवाद और GenZ का सोशल पोस्टर कहीं सत्तासीनों को भारी ना पड़ जाए ।
