मथुरा। विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब रविवार की रात को जीता। टीम को चैंपियन बने 48 घंटे भी नहीं हुए हैं और विराट कोहली वृंदावन पहुंच गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। आईपीएल 2026 के बीच में अक्षय तृतीया के मौके पर भी विराट और अनुष्का को वृंदावन में देखा गया था।

विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए

विराट कोहली लंबे समय से प्रेमानंद जी महाराज को फॉलो कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के साथ कई सालों से वह उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भी विराट कोहली ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सुबह करीब 4 बजे प्रेमानंद महाराज जी से यमुना किनारे उनके एकांतवास में मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उसके बाद दोनों ने प्रेमानन्द महाराज जी के गुरु से भी मुलाकात की।

यमुना किनारे बनी हुई कुटिया में प्रेमानंद महाराज से दोनों ने मुलाकात की और करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर नजर आए। उनके गले में तुलसी की माला और मांथे पर तिलक पर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *