नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में छठी जीत दर्ज कर ली। टीम ने सीजन के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु ने दिल्ली को सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिल्ली ने 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे।
दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार को 3 विकेट मिले। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। देवदत्त पडीक्कल ने नाबाद 34 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए। वे IPL में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बैटर भी बने।

दिल्ली 75 रन पर ऑलआउट, सीजन का सबसे छोटा टोटल

दिल्ली कैपिटल्स की पारी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। 16.3 ओवर में जोश हेजलवुड ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिया। यॉर्कर लेंथ की तेज गेंद पर पोरेल देर से बल्ला ला पाए और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई।

पोरेल 33 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। 75 रन इस IPL सीजन का सबसे छोटा टोटल रहा। इससे पहले गुजरात की टीम 20 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ 100 रन पर आउट हो गई थी।

अभिषेक पोरेल 33 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।
अभिषेक पोरेल 33 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स- साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार |

इम्पैक्ट प्लेयर्स- जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *