छत्तीसगढ़: 7 से 19 जून तक 73 ट्रेनें कैंसिल, 6 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 8 के रूट बदले गए, सात राज्यों के पैसेंजर होंगे प्रभावित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 73 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 63 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनें अपना रूट बदलकर चलेंगी, 6 ट्रेनें गंत्वय से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनें अपने तय समय से देर से चलेंगी।

यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के कारण लिया गया है। इस वजह से पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत सात राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समर सीजन में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम तेजी से जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी के तहत बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। यह रूट काफी व्यस्त है और उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है।

नई लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही आसान हो जाएगी, नई ट्रेनें चलाने का मौका मिलेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रेनें समय पर चलेंगी और देरी भी कम होगी।

अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

इस परियोजना के तहत बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन को भी चौथी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा।

7 से 19 जून तक होगा काम

यह काम 7 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य इसी अवधि में पूरा होगा।

रेल अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यह काम सावधानी से किया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन थोड़े समय के लिए प्रभावित रहेगा।

काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की समय पर चलने की स्थिति बेहतर होगी और उनकी रफ्तार भी बढ़ेगी।

रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें

रद्द होने वाली पैसेंजर ट्रेनें

पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
इस दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है।
रेलवे के आदेश के अनुसार, 8 से 19 जून तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी।
बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
– 11 और 13 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
– 13 और 15 जून को पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
– 11 और 13 जून को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
– 12 और 15 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
– 12 और 13 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
– 14 और 15 जून को शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
– 11 और 15 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
– 13 और 17 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

– 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

– 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

– 7 से 18 जून तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही आएगी। बिलासपुर से कोरबा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

– 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

– 10 और 13 जून को गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर से रायगढ़ के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

– 12 और 15 जून को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। रायगढ़ से बिलासपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

11 से 15 जून तक पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

11 से 15 जून तक सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।

12 से 16 जून तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

12 से 16 जून तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी।

12 से 16 जून तक कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।