कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं हुई हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा।

साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि TMC के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई।

हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।

बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें…

हावड़ा में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया।
हावड़ा में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया।
साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC कार्यकर्ताओं पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया।
साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC कार्यकर्ताओं पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया।
डायमंड हार्बर के फाल्टा में EVM मशीन में BJP का बटन टेप से ब्लॉक करने का दावा किया जा रहा है।
डायमंड हार्बर के फाल्टा में EVM मशीन में BJP का बटन टेप से ब्लॉक करने का दावा किया जा रहा है।
बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और कांचरापाड़ा म्युनिसिपैलिटी के काउंसलर के बीच मारपीट हुई।
बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और कांचरापाड़ा म्युनिसिपैलिटी के काउंसलर के बीच मारपीट हुई।
BJP कार्यकर्ता मोशर्रफ मीर ने आरोप लगाया कि चापड़ा के बूथ के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।
BJP कार्यकर्ता मोशर्रफ मीर ने आरोप लगाया कि चापड़ा के बूथ के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।
हुगली में नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।
हुगली में नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *