रायपुर। कोरबा के उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर पिछली रात एक सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी थी। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती, दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रज्वल कोरबा से रायपुर किसी परिचित को देखने हॉस्पिटल जा रहे थे। भारतमाला मार्ग पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग पर अक्सर मवेशी घूमते रहते हैं और सड़क पार करते हैं, जिसके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *