नई दिल्ली। 24 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी टूट हुई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल होने का ऐलान किया है। चड्ढा ने दावा किया कि AAP के 10 में से 7 सांसद (2/3 बहुमत) उनके साथ हैं और वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसमें अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी शामिल हैं।

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर पर छापा मारा था।

अधिकारियों ने बताया कि जालंधर कैंट के मॉल रोड स्थित 16 नंबर के उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी द्वारा राघव चड्ढा की जगह मित्तल को राज्यसभा में अपना उपनेता नियुक्त करने के कुछ ही दिनों बाद हुई थी।

इन तलाशी अभियानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था : “भाजपा ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है… ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और विश्वविद्यालय पर छापे मारे… मोदी का यही अंदाज़ है…”

उसी पोस्ट में एक दोहा उद्धृत करते हुए, सीएम ने लिखा था , “हम वो पत्ते नहीं, जो शाखा से टूट कर गिर जाएंगे। अंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें”

मुख्यमंत्री मान की पोस्ट का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने X पर लिखा था : “भगवंत मान, आपकी पार्टी चोरों और लुटेरों से भरी पड़ी है। पंजाब की जनता राज्य के मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रही है और जांच एजेंसियां ​​आपके भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। मोदी की नीति स्वच्छ भारत की है और इसके तहत गंदगी जरूर साफ होगी।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *